नौकरी पाने के 10अचूक उपाय '
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
आज के समय में हमारे देश के युवा शिक्षित होने के बाद भी बेरोजगारी की समस्या से झूझ रहे है | समय पर युवाओं को नौकरी न मिलने पर परिवार का आर्थिक संतुलन तो बिगड़ता ही है साथ में बेरोजगार व्यक्ति मानसिक रूप से विकृत भी होने लगता है | कभी-कभी समय पर नौकरी न मिलने पर व्यक्ति गलत रास्ते को अपना लेता है और समस्या और गंभीर होने लगती है | आज के इस लेख में हम आपको नौकरी पाने के ऐसे 10 अचूक उपाय/ बताने वाले है जिनका प्रयोग आपकी नौकरी में आने वाली सभी अड़चनों को दूर करने में आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकता है |
समय पर नौकरी न मिलने के कारण : –
इस बात से तो सभी परिचित है की शिक्षित और योग्य युवाओं को समय पर नौकरी न मिलने का मुख्य कारण क्या है | जी हाँ, हमारे देश में निम्न स्तर से लेकर उच्च स्तर तक भ्रष्टाचार इसका मुख्य कारण है | किन्तु यहाँ हम नौकरी न मिलने के राजनैतिक विषय पर चर्चा न करके अलग विषय पर चर्चा करेंगे |
कुंडली दोष :- किसी व्यक्ति के समय पर नौकरी न मिलने का मुख्य कारण उसकी कुंडली में होने दोष हो सकते है |
कुंडली दोष में मुख्यतः काल सर्प दोष , मांगलिक दोष और नक्षत्र दोष आपकी नौकरी में अड़चन के कारण बन सकते है | इसलिए किसी योग्य पंडित से अपनी कुंडली दिखाए और इन दोषों का समय पर निवारण कराएँ | आपकी नौकरी में आने वाली अड़चने अपने आप दूर होने लगेगी |
गृह दोष : वर्तमान समय में आपकी कुंडली में ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव आपकी नौकरी में अड़चन के कारण बन सकते है | जैसे शनि दोष , राहू दोष या मंगल दोष आदि | कुंडली में गृह दोष होने पर समय पर इनके निवारण हेतु उपाय जरुर करें |
नौकरी पाने के 10 अचूक उपाय/ : –
आज से ही शनिदेव की आराधना करना शुरू कर दे | आप प्रत्येक शनिवार को शनि मंदिर जाकर शनिदेव को सरसों तेल व काले तिल अर्पित करें व “ॐ शं शनैश्चराय नम:”मंत्र के यथासंभव जप करें |
सात तरह के अनाज मिलाकर अपने ऊपर से सात बार वार ले व थोडा-थोडा करके सुबह-सुबह पक्षियों को खिलाना शुरू कर दे | इससे गृह दोष शांत होते है |
अपने पूजा स्थान पर उड़ते हुए हनुमान जी की फोटो लगाये व उनकी आराधना करें | आपके नौकरी के द्वार शीघ्र ही खुलने लगेंगे |
पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने से सभी देवता व अपने पित्र देव प्रसन्न होते है | इसलिए रोजाना पीपल के पेड़ में जल चढ़ाये और शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाये और अपने पित्र देव को याद करें |
किसी भी दिन पानी वाले कुँए में थोडा दूध डाले और इस बारे में किसी को भी न बताये |
नौकरी पाने का यह एक कारगर टोटका है |
प्रत्येक सोमवार को शिव मंदिर जाये व शिवलिंग पर दूध और पानी चढ़ाये, साथ में थोड़े चावल व मीठा भी अर्पित करें |
इस प्रकार करने के पश्चात् 2 मिनट हाथ जोड़कर बैठ जाये व भोलेनाथ से अपनी नौकरी की अरदास लगाये | भोलेनाथ जी की कृपा से आपकी नौकरी में आने वाली सभी अडचने दूर होने लगेंगी |
प्रत्येक माह के पहले सोमवार को एक सफेद कपडे में थोड़े काले चावल बांधकर माँ काली के मंदिर में जाकर उनके चरणों में चढ़ाये | इस प्रयोग से भी नौकरी मिलने के द्वार खुलने लगते है |
नौकरी के लिए इंटरव्यू पर जाते समय के निम्बू में 4 लोंग को फिट कर हनुमान के इस मंत्र ” ॐ हनुमते नमः ” का 108 बार जप करें | अब इस निम्बू को अपने बैग में रखकर इंटरव्यू के लिए जाए | इस प्रयोग के करने से आपको अवश्य ही इंटरव्यू में सफलता मिलेगी |
एक नीम्बू को चार भागों में काटकर शाम के समय किसी सुनसान चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में एक -एक करके फेंक दे और बिना मुड़े वापिस घर आ जाए | इस प्रयोग को आप महीने के शुक्ल पक्ष में किसी भी दिन शुरू करके लगातार 7 दिनों तक करें | यह एक परीक्षित टोटका है | इस टोटके के करने से नौकरी में आने सभी अड़चने दूर होने लगती है और व्यापार में वृद्धि भी होने लगती है |
41 दिनों तक हनुमान जी के मंदिर में जाकर दीपक जलाये | और पहले दिन दीपक जलाने के साथ ही हनुमान जी से अपनी नौकरी की अरदास लगाये |
यदि संभव हो सके तो प्रतिदिन हनुमान जी के चरणों से सिन्दूर लेकर अपने माथे पर तिलक भी करें |
ऊपर दिए गये नौकरी पाने के सभी अचूक उपाय/आपकी नौकरी मिलने में आने वाली सभी अड़चनों को दूर करने में सहायक सिद्ध हो सकते है